असद अब्बास
ब्यूरोचीफ एटा
9084067314
एटा। कक्षा 10 की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाते समय दूसरे समुदाय के युवक ने बुर्का पहनाने का प्रयास किया। उसी समय लोगों ने वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने छात्रा के पिता की प्राथमिकी पर युवक को जेल भेज दिया। सीओ सकीट ने बताया कि युवक के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बस स्टैंड पर शनिवार को कुछ लोगों ने एक युवक को देखा जो छात्रा को बुर्का पहना रहा था। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की ओर नाबालिग छात्रा के परिजन को बुलाया। माता-पिता व अन्य परिजन आए और दूसरे समुदाय के युवक आसिफ के खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके बाद छात्रा को वन स्टाप सेंटर पर भिजवाया है।
कोर्ट में बयान के बाद छात्रा को परिजन के सुपुर्द किया जाएगा। इसके साथ ही युवक के बारे में गहन छानबीन की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं युवक किसी धर्म परिवर्तन कराने वाले संगठन से तो नहीं जु़ड़ा है। छात्रा के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि आसिफ उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने ले जा रहा था। सभी पहलुओं को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।





