
असद अब्बास
ब्यूरोचीफ एटा
9084067314
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा थाना मिरहची पर पंजीकृत मु0अ0सं0 168/2025 धारा 309(4), 317(2) बी0एन0एस0 में वाँछित चल रहे अभियुक्त लोकेश पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम बुढैना थाना मिरहची को एक मोबाइल (वीवो) तथा एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर मु0अ0सं0 09/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।




