गोविंद पुर फगोई का मुख्य रास्ता बंद,कच्चे रास्ते से निकल रहे ग्रामीण
Rahul Sharma
बार बार शिकायत का नहीं लिया जा रहा संज्ञान
अलीगढ़ लोधा ब्लाक के गांव गोविंद पुर फगोई का मुख्य मार्ग पूर्ण रुप से बंद हो गया है ग्रामीण मजबूरन दूसरे कच्चे रास्ते से निकल रहे हैं
ग्राम प्रधान द्वारा मुख्य मार्ग को जाटव बस्ती तक पीडब्लूडी को डेढ किलोमीटर का प्रस्ताव भेजा था जिसमें करीब 10 माह पूर्व इस सड़क को मात्र नौ सौ मीटर में ही समेट दिया गया गांव से बाहर तक सीसी बनाया गया बाकी हिस्सा डामर का बनाया गया ग्रामीणों के द्वारा पोखर के पास उंची सड़क बार बार कहने के बाद भी ठेकेदार ने अवैध पोखर के पास डामर सड़क को नीचा बना दिया जो कि सड़क टूटकर गड्ढों में बदल गई कीचड़ और पानी भर गया जिस कारण स्कूल जाने वाले बच्चे भी समय से स्कूल नहीं जा पाते अगर बारिस हो गई तो कच्चा रास्ता भी बंद हो जायेगा
नहीं सुन रहे ग्रामीणों की समस्या
इस समस्या को ग्रामीण बार बार प्रधान से कहते हैं
प्रधान पति विशाल ठाकुर ने बताया कि पीडब्लूडी के ठेकेदारों ने मनमर्जी की है सड़क को उंचा या सीमेंटेड बनाया गया होता तो शायद समस्या पैदा नहीं होती
सड़क के पास जो पोखर है वह अवैध है कागजों में दर्ज नही है पूर्व से ही पानी चला आ रहा है
पीडब्लूडी एवं ब्लाक को कई बार सूचित किया है




