
असद अब्बास
ब्यूरोचीफ एटा
9084067314
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी ” एटा महोत्सव ” के भव्य मंच पर 19 जनवरी को दोपहर 11 बजे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार राकेश कश्यप जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी ने कहा कि इस बार कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया जाएगा, जिसमें जिले के अलावा प्रदेश के दूसरे जनपदों से भी बड़ी संख्या में मत्स्य पालक किसान सम्मिलित होंगे।
बता दें कि इस मत्स्य किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कासगंजकी जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप के अलावा हिंदूवादी नेता राजू आर्य उपस्थित रहेंगे, साथ ही उद्घाटन कर्ता के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता उपस्थित रहेंगे




