रोरावर पुलिस ने भैंस चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
Rahul Sharma
अलीगढ़ थाना रोरावर पुलिस ने तीन अलग-अलग मुकदमों में वांछित तीन अभियुक्तों को चोरी की भैंस, ₹1.20 लाख नकद और घटना में प्रयुक्त वाहन (छोटा हाथी) सहित गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर थाना रोरावर पर नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 24 जनवरी की रात थाना छर्रा क्षेत्र के बादशाह नगला गांव से भैंस चोरी करने की बात स्वीकार की। नकदी राशि विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई भैंसों को बेचकर प्राप्त होने की बात बताई गई। बरामद भैंस को उसके मालिक को सौंप दिया गया है




