ल्हैर्रा गांव में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
अलीगढ़ के लोधा ब्लॉक के गांव ल्हैर्रा में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान देश के वीर शहीदों को याद कर उन्हें पुष्प अर्पित किए गए तथा भक्ति गीतों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया गया।
ग्राम प्रधान अजय कुमार ने सभी ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिमल सिंह, धर्मवीर सिंह, रामखिलाड़ी सिंह, टिंकू, सनम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे





