
असद अब्बास
ब्यूरोचीफ एटा
9084067314
एटा ! विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि दिंनाक गत सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमे एक गौवंश को बेरहमी से पीटा जा रहा है जो कि श्री गोपाल गौशाला जी.टी. रोड एटा का बताया जा रहा है, जिसमें गोशाला के कर्मचारी बेरहमी से लाठी डंडो से पीटते नजर आ रहे हैँ ! जब इनके द्वारा कड़कड़ाती सर्दी मे गौवंश के साथ खुलेआम क्रूरता की जा रही है,तो चाहरदीवारी अन्दर ना जाने किस किस प्रकार यातना देते होंगे । निराश्रित गोवंशो की इस तरह से सेवा हो रही है।
अरविंद चौहान ने कहा कि जब मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंशो पर खूब पैसा खर्च कर रहे हैं तब जाकर इतनी अच्छी सेवा निराश्रित गोवंशो की हो रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर बेजुबान गोवंश को मारने वालो पर कडी से कडी कार्यवाही की जाये ताकि फिर कभी भविष्य में यह लोग इस घिनोने कार्य की पुनरावृत्ति न करे




