स्वीटी पब्लिक स्कूल व अकबरपुर-बड़ागांव में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
Rahul Sharma
अलीगढ़ के स्वीटी पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को संविधान के मूल्यों और देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाई वहीं अलीगढ़ के लोधा ब्लॉक स्थित गांव अकबरपुर बड़ागांव में तिरंगा यात्रा निकालकर गणतंत्र दिवस मनाया गया। ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति जयकारों के साथ गांव की गलियों में यात्रा निकाली। इस अवसर पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करना रहा। दोनों स्थानों पर गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ




