Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को

By HKSNEWS
November 18, 2025

नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए 21 नवंबर को करेंगे समन्वय बैठक

अलीगढ़ 17 नवंबर 2025 : 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता के लिए 21 नवंबर को अपरान्ह 01ः30 बजे से श्रीमान प्रथम, अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के विश्राम कक्ष में समन्वय बैठक का आयोजन किया जाएगा।

अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज कुमार अग्रवाल जी के निर्देशानुसार 13 दिसंबर शनिवार को जिला न्यायालय से लेकर तहसील स्तर तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों, विभागों में लम्बित विभिन्न प्रकृति के मामलों जैसे फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विद्युत अधिनियम एवं जलकर से सम्बन्धित वाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद, भूमि अर्जन वाद, सेवा सम्बन्धित वाद अन्य दीवानी वाद, अन्य प्रकृति के वाद जो न्यायालयो में लम्बित हो के अतिरिक्त पारिवारिक, वैवाहिक विवादों के प्रीलिटिगेशन मामलों तथा प्रीलिटिगेशन स्तर पर विभिन्न विभागों आदि के मामलों का भी निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया जाएगा।

          उन्होंने वादकारीगण से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने मामले का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराने के इच्छुक हों तो अपना प्रार्थना पत्र सम्बन्धित न्यायालय, कार्यालय को नियत तिथि से पूर्व प्रेषित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें और ा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हुआ वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान

Next

प्रेस को मिले चतुर्थ स्तंभ की संवैधानिक मान्यता :पंकज धीरज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews