Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

मिशन शक्ति के तहत टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में ’’हक की बात’’ कार्यक्रम आयोजित

By HKSNEWS
November 18, 2025

एडीआईओएस एवं महिला कल्याण विभाग ने दी विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी

अलीगढ़ 14 नवंबर 2025 : मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में ’’हक की बात’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सह जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बालिकाओं से लैंगिक हिंसा, असमानता, घरेलू हिंसा, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न व दहेज हिंसा, महिलाओं के संरक्षण व सहायता पर पारस्परिक संवाद स्थापित किया। उन्होंने बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराया और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप संबंधित विभागों से संपर्क करके योजनाओं का लाभ ले सकते हैं और अपनी समस्याओं को निडर होकर प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से वर्षा शर्मा व वंदना शर्मा उपस्थित रहीं। उनके द्वारा द्वारा विभाग की समस्त योजनाओं के बारे में बताया गया व हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी गई।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

छापामार कार्यवाही कर बीज के 32 नमूने लिए गए

Next

डिजिटल शिक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण ई-कंटेंट तैयार करना अत्यंत आवश्यक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews