Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को

By HKSNEWS
December 2, 2025

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को

 

अलीगढ़ 01 दिसंबर 2025 : माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार 13 दिसंबर शनिवार को जिला न्यायालय से लेकर तहसील स्तर तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों, विभागों में लम्बित विभिन्न प्रकृति के मामलों- फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विद्युत अधिनियम एवं जलकर से सम्बन्धित वाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद, भूमि अर्जन वाद, सेवा सम्बन्धित वाद अन्य दीवानी वाद, अन्य प्रकृति के वाद जो न्यायालयो में लम्बित हो के अतिरिक्त पारिवारिक, वैवाहिक विवादों के प्रीलिटिगेशन मामलों तथा प्रीलिटिगेशन स्तर पर विभिन्न विभागों आदि के मामलों का भी निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया जाना है।

अपर जिला जज, पूर्णकालीन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन श्रीवास्तव ने वादकारीगण से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने मामले का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराने के इच्छुक हो तो वह अपना प्रार्थना पत्र संबंधित न्यायालय व कार्यालय को नियत तिथि से पूर्व प्रेषित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें और राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
हनुमान गौतम उर्फ़ जख्मी राही
Previous

हनुमान गौतम उर्फ़ जख़्मी राही की कलम से…सच कहता तो सोचो कितना बवाल होता

धर्मसमाज महाविद्यालय में 29 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला, 20 कंपनियाँ करेंगी चयन
Next

विशेष सचिव पशुधन श्री देवेंद्र कुमार पांडेय 04 दिसंबर को अलीगढ़ में

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews