Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
झोलाछापों पर स्वास्थ्य विभाग का करारा प्रहार
अलीगढ समाचार

झोलाछापों पर स्वास्थ्य विभाग का करारा प्रहार

By HKSNEWS
December 19, 2025

 

 

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर जीरो टॉलरेंस

मुख्य चिकित्सा अधिकारी

 

अलीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों एवं झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तेज कर दी है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नीरज त्यागी ने बताया कि बिना पंजीकरण संचालित चिकित्सीय इकाइयों के विरुद्ध लगातार क्षेत्रवार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं, जिनमें अनियमितता पाए जाने पर क्लीनिकों को तत्काल सील किया गया, जबकि शेष के विरुद्ध नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई की गई। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि मेडिकल स्टोर की आड़ में इलाज करना, अवैध क्लीनिक संचालन एवं झोलाछाप गतिविधियां किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उपकेंद्र स्थापित कर क्रियाशील किए गए हैं, जहां आमजन को उनके घर के निकट सुरक्षित एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के संदिग्ध क्लीनिकों व मेडिकल स्टोरों के संबंध में जिला औषधि निरीक्षक के साथ संयुक्त टीम द्वारा शीघ्र औचक निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि झोलाछापों से उपचार न कराएं और केवल पंजीकृत सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ही स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करें

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर कार्य को गति देने के लिए कलक्ट्रेट में की बैठक
Previous

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर कार्य को गति देने के लिए कलक्ट्रेट में की बैठक

कोहरे में सड़क सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: डीएम संजीव रंजन ने दिए सख्त व समन्वित निर्देश
Next

कोहरे में सड़क सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: डीएम संजीव रंजन ने दिए सख्त व समन्वित निर्देश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews