Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
कोचिंग संचालन: जनवरी तक शुरू होगी आईएएस, पीसीएस कोचिंग
अलीगढ समाचारउत्तर प्रदेश

कोचिंग संचालन: जनवरी तक शुरू होगी आईएएस, पीसीएस कोचिंग

By HKSNEWS
December 19, 2025

अलीगढ़ 19 दिसंबर 2025 : डा० भीमराव आंबेडकर आईएएस, पीसीएस पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र, मुकन्दपुर में लंबे समय से लंबित कोचिंग संचालन को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। प्रभारी उपनिदेशक के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग ने बताया है कि प्रशिक्षण केंद्र में आवश्यक मरम्मत एवं रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और आगामी जनवरी में कोचिंग का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

          जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र की वृहद मरम्मत के उपरांत भवन को विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया था। इसके बाद कोचिंग संचालन के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसे सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही, अतिथि प्रवक्ताओं के चयन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रशिक्षणार्थियों के लिए मैस संचालन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, चयनित अभ्यर्थियों के उपयोग के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निदेशालय समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को बजट मांग पत्र प्रेषित किया जा चुका है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि निदेशालय स्तर से शीघ्र बजट आवंटन का आश्वासन प्राप्त हुआ है और सभी व्यवस्थाएं पूर्ण होते ही जनवरी में कोचिंग का नियमित संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे आईएएस व पीसीएस की तैयारी कर रहे चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
खेरेश्वर चौराहे पर एसएसपी का औचक निरीक्षण, ट्रैफिक जाम से निजात के सख्त निर्देश
Previous

खेरेश्वर चौराहे पर एसएसपी का औचक निरीक्षण, ट्रैफिक जाम से निजात के सख्त निर्देश

सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे निजी स्कूल संचालक दीपक गौड़ छात्र नेता
Next

सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे निजी स्कूल संचालक दीपक गौड़ छात्र नेता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews