किड्स केयर अस्पताल द्वारा किया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
अलीगढ़ किड्स केयर अस्पताल के तत्वावधान में और डॉ.विभव वार्ष्णेय के नेतृत्व में पुरानी सब्जी मंडी,सराय काबा में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 200 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। इस कैंप का उदघाटन भाजपा के जिला मंत्री ठाकुर सुरेश सिंह एवं दैनिक जागरण के संपादक संतोष कुमार ने किया। खास बात ये है कि इस अवसर पर यहां शहर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.सौरभ पाठक ने 150 से अधिक मरीजों का उपचार किया, जबकि डॉ.अंजुमन ने लगभग 106 महिला मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।शिविर में संजय माहौर,करन माहौर, भाजपा महावीर गंज मंडल के महामंत्री मनोज वार्ष्णेय,मंडल अध्यक्ष गौरी आर्य और अतुल राजा जी के साथ साथ मानव कल्याण से शिवेश वार्ष्णेय और सौरभ अग्रवाल उपस्थित रहे।इसके अलावा आयोजन में निखिल कुमार,हिमांशु गौतम, डी.के.कुशवाहा और चंद मोहन आदि का भी विशेष सहयोग रहा।इस कैंप में डॉ. विभव वार्ष्णेय ने सर्दियों के मौसम में बच्चों को ठंड से बचाने के उपाय बताए और टीकाकरण पर विशेष जोर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने छह माह तक के शिशुओं को केवल माँ का दूध पिलाने की सलाह दी तथा बच्चों की आँखों में काजल न लगाने का आग्रह किया।बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.विभव वार्ष्णेय ने कहा कि चिकित्सा सेवा ही प्रत्येक चिकित्सक का मूल धर्म है।उन्होंने बताया कि जरूरतमंद बस्तियों में इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।शिविर में भाजपा के वरिष्ठ जिला मंत्री ठाकुर सुरेश सिंह ने कहा की डॉक्टर विभव समाज की ऐसे ही निरंतर सेवा करते रहे प्रभु ऐसी उन्हें शक्ति प्रदान करें।इस कैंप में संजय माहौर,सुनील माहौर,मनोज माहौर,नीरज माहौर,अनीता माहौर,डॉ.गोरी आर्य,मनोज सेल्फी,देवी लाल,आदित्य वार्ष्णेय और मनीषा वार्ष्णेय आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे




