Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
शिक्षा एवं रोजगार

25 वर्षीय युवक साहिबा की चाकू से गोद कर हत्या , एक अभियुक्त गिरफ्तार बाकी फरार, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

By HKSNEWS
January 4, 2026

असद अब्बास

ब्यूरोचीफ एटा

9084067314

 

एटा ! आज रविवार की दोपहर लगभग 11:00 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड स्थित मानपुर कॉलोनी के अंदर 25 वर्षीय युवक साहिबा पुत्र राजा सिंह की चाकुओं से गोदकर कुछ युवकों ने हत्या कर दी ! घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया है ! मृतक युवक मूल रूप से जैथरा कस्बे का रहने वाला था तथा वह वर्तमान में थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत जीटी रोड स्थित मानपुर कॉलोनी में अपनी धर्मपत्नी के साथ अपनी दो अबोध पुत्री एक अबोध पुत्र के साथ रह रहा था ! घटना की पृष्ठभूमि में बताया जाता है की मूल रूप से जैथरा निवासी एवं मौजूदा मानपुर काशीराम कॉलोनी का रहने वाले रामू गिहार ने किसी बात को लेकर पंचायत करने के लिए कुछ लोगों को बुलाया था जिसमें भाड़े पर आया एक अमन नामक अभियुक्त एवं उसके साथियों द्वारा साहिबा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई ! पोस्टमार्टम हाउस पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप सहित एसपी सिटी श्वेताभ पांडे, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह तथा थाना मलावन के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह थाना पिलुआ के प्रभारी संजय राघव एवं कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा !

 

 

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
धर्मसमाज महाविद्यालय में 29 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला, 20 कंपनियाँ करेंगी चयन
Previous

माघ मेले में नशे में ड्यूटी करने पहुंचा सिपाही, लाैटने पर बस स्टैंड पर इस हाल में पड़ा मिला; निलंबित*

धर्मसमाज महाविद्यालय में 29 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला, 20 कंपनियाँ करेंगी चयन
Next

एटा बिग ब्रेकिंगजीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews