
असद अब्बास
ब्यूरोचीफ़ एटा
9084067314
*सीएमओ ने टीम गठित कर दिए जांच एवं कार्रवाई करने के आदेश /*
एटा । एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता को प्रदूषण रक्त चढ़ाने के पश्चात हुई किडनी डैमेज का वीरांगना रानी अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में उपचार के चलते गत गुरुवार को मृत्यु हो जाने के पश्चात पारिवारीजनों ने उसका कोतवाली नगर में शिकायत के बाद पोस्टमार्टम कराया है । पोस्टमार्टम ग्रह पर मौजूद श्रीमती गुड़िया के पति जाविद पुत्र इदरीश निवासी इस्लामनगर थाना कोतवाली नगर ने बताया कि वह अपनी पत्नी को 12 दिसंबर की रात्रि डिलीवरी करने हेतु शिकोहाबाद रोड स्थित श्री राम हॉस्पिटल पर ले गया था , जहां अस्पताल संचालक द्वारा प्रसूता को एडमिट कर उसको ब्लड चढ़वाकर तुरंत ऑपरेशन कर डिलीवरी करने के लिए कहा , तो प्रार्थी ने अस्पताल संचालक को₹20000 देकर उसका सीजर ऑपरेशन कराया ,तत्पश्चात तथाकथित चिकित्सक द्वारा डिलीवरी के बाद एक मरा हुआ बच्चा पैदा होना बताकर प्रसूता एवं उसको जबरिया अपने हॉस्पिटल से बाहर कर दिया । प्रसूता के स्वास्थ्य में आई गिरावट को लेकर वह उसको एस.एन. मेडिकल कॉलेज आगरा ले गया,जहां वरिष्ठ चिकित्सक ने उपचार के दौरान बताया कि डिलीवरी के दौरान प्रदूषण रक्त चढ़ाने से इसकी किडनी मैं इंफेक्शन हो गया है । एस.एन. मेडिकल कॉलेज में लगभग 11 दिन तक उपचार करने के बाद वरिष्ठ चिकित्सको ने कहा कि इसका इलाज यहां संभव नहीं है , प्रसूता को किसी भी डायलिसिस सेंटर पर ले जाओ । पीड़ित जाविद मजबूरन अपनी पत्नी श्रीमती गुड़िया को लेकर एटा आ गया तथा उसने अपनी पत्नी को मेडिकल कॉलेज में 3 फरवरी को एडमिट करा दिया । जहां 5 फरवरी की दोपहर उसकी मृत्यु हो गई । उसने बताया की श्री राम हॉस्पिटल द्वारा किए गऐ उपचार में लापरवाही की शिकायत उसके द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल सहित जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखित रूप में पूर्व में की गई थी , जिसमें विभागीय जांच चल रही है । अब जब कि उसकी पत्नी गुड़िया की मृत्यु हो चुकी है तो वह इस संदर्भ में थाना कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराकर अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेगा
।





