
एटा ! अलीगंज रोडवेज बस स्टैंड के बाहर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एटा डिपो की रोडवेज बस ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई और उसकी चपेट में आकर बाइक पहिए के नीचे दब गई। गनीमत रही बाइक सवार युवक और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस चालक को पीट दिया। घटना के चलते लगभग आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस स्टैंड से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान बस के ब्रेक फेल होने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस की चपेट में बाइक आ गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हादसे में दो बाइक सवार लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते कुछ लोग बस चालक राजीव निवासी नगला चोखे के पास पहुंच गए और उसे पीटना शुरू कर दिया।
असद अब्बास ब्यूरोचीफ एटा 9084067314



