Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
शिक्षा एवं रोजगार

भारत के स्वर्णिम 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के वर्ष – प्रभारी मंत्री

By HKSNEWS
June 13, 2026

एटा13 जून 2026 ।।भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” अभियान के अंतर्गत मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश के नवनिर्माण, आर्थिक सुदृढ़ीकरण, वैश्विक प्रतिष्ठा और अंत्योदय के संकल्प को समर्पित रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ भारत ने आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना, तकनीक, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्यान्न वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है तथा वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। कोविड काल में भारत ने न केवल अपने नागरिकों को निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई, बल्कि अनेक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। आज का भारत अपनी सुरक्षा एवं संप्रभुता के प्रति पूर्णतः सजग एवं सक्षम है, ऑपरेशन सिंदूर सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक कर देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है आज का भारत स्वाभिमान और देश की संप्रभुता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करता है।

मीडिया संवाद कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक जलेसर संजीव दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा, जिला महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी विक्रांत माधोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

 

असद अब्बास ब्यूरोचीफ एटा

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

एटा में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी परीक्षा एटा प्रशासन की कड़ी निगरानी

Next

मंदिर से घण्टे चोरी की घटना में दो शातिर अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews