Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
शिक्षा एवं रोजगार

मंदिर से घण्टे चोरी की घटना में दो शातिर अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

By HKSNEWS
June 17, 2026

एटा! एसपी सिटी श्वेताभ पांडे ने आज पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि
गत मंगलवार को वादी ओमकार सिंह पुत्र कुन्दन लाल निवासी बंथल कुतकपुर थाना पिलुआ द्वारा थाना पिलुआ पर इस आशय की सूचना दी गई कि ग्राम बन्थल में चण्डी माता का मन्दिर से लगभग 100 किलोग्राम वजन के पीतल के घण्टे तथा माता का मुकुट व छत्र जो कि चाँदी का था मुकुट व छत्र चोरी हो गये है। इस सूचना पर थाना पिलुआ पर मुअस0- 82/2026 धारा 305 डी बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु गठित की गई टीम द्वारा दिनांक 17.06.2026 को उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आए दो अभियुक्तों 1. योगेश उर्फ लाला पुत्र जगत सिंह निवासी महाराजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 29 वर्ष व 2. विनोद कुमार पुत्र महीपाल निवासी ग्राम अलामपुर थाना मिरहची जनपद एटा उम्र करीब 42 वर्ष को 39 छोटे बडे पीतल के घण्टे, एक छोटा छत्र सफेद धातु 15000 रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि उनके द्वारा दिनांक 05/06.04.2026 की रात्रि में थाना सकरौली क्षेत्र में तलिया वाली माता मन्दिर से घण्टे व माता की मूर्ति चोरी किए गए थे। दिनांक 12.05.2026 को थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम दहेलिया पूठ के बाहर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर के मुख्य मन्दिर से 5-6 किलोग्राम वजन का एक पीतल का घण्टा चोरी किया गया था। दिनांक 01.06.2026 को थाना पिलुआ क्षेत्र के एक निजी भूमि में स्थित मन्दिर के वरामदे में लगे 02 पीतल के घण्टे तथा बाहर शिवलिंग के ऊपर लगे एक घण्टे को को चोरी किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त योगेश गाँव के बाहर स्थित मंदिरों का पता लगाकर वहाँ आने जाने वाले लोगों तथा मंदिर के खुलने व बंद होने के समय आदि की रेकी करता है, जिसके बाद अभियुक्तगण रात के समय पर मंदिर बंद हो जाने के बाद मंदिरों से घंटा, मुकुट आदि की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

 

असद अब्बास ब्यूरोचीफ एटा 9084067314

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

भारत के स्वर्णिम 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के वर्ष – प्रभारी मंत्री

Aimim News
Next

AIMIM पार्टी द्वारा वार्ड पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र किये वितरित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews