Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
 अलीगढ़ होटल एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया 
अलीगढ समाचार

 अलीगढ़ होटल एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया 

By HKSNEWS
June 25, 2026

अलीगढ़। अलीगढ़ होटल एंड रैस्टोरेंट एसोसिएशन ( ए.एच.आर.ए) के त्रैवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार को नाम वापिसी के दिन आठ नामांकनों में से प्रत्याशियों द्वारा अपने अपने पांच नामांकन पत्र वापिस ले लिए गए।अब तीन प्रत्याशियों में से ही पदाधिकारी घोषित किए जाएंगे।
होटल यूपी 81 में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया के तहत चुनाव अधिकारी इंद्रजीत सिंह बिल्ला,राजकुमार गुप्ता और पर्यवेक्षक पंकज धीरज ने बताया कि इस चुनाव के लिए अध्यक्ष पद हेतु मानव महाजन एवं अजय कुमार गुप्ता ने ,महामंत्री पद हेतु विवेक बगाई, विशाल शर्मा एवं श्याम नारायण अग्रवाल ने और कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रमीत गुप्ता, दीपक गर्ग एवं प्रशांत वार्ष्णेय ने अपने नामांकन पत्र जमा किए थे। जिनमें से मानव महाजन, विवेक बगाई और प्रमीत गुप्ता के अलावा अन्य प्रत्याशियों ने आपसी सहमति से नाम वापिस ले लिए हैं। गुरुवार 25 जून को निर्वाचन प्रपत्रों की जांच के बाद शुक्रवार 26 जून को आगामी त्रैवार्षिक कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष , महामंत्री और कोषाध्यक्ष के नामों की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी जाएगी।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया है कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में चल रही है।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
HKS LOGO
Previous

ओ लेबल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 10 जुलाई तक करें आवेदन

Next

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कतर के अमीर ने टेलीफोन कॉल किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews