cropped-cropped-new-logo-2026.jpg
केंद्रीय विद्यालयों के लिए 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता-2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह 25 जून, 2026 को दोपहर 3 बजे से जीएमसी बालायोगी सभागार, संसद पुस्तकालय भवन, संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरस्कार विजेता छात्रों और विद्यालयों को पुरस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर पर, केंद्रीय विद्यालयों के लिए आयोजित 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता-2025-26 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय, प्रेसिडेंट एस्टेट, नई दिल्ली (दिल्ली क्षेत्र, उत्तर जोन) के छात्र पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अपनी युवा संसद की बैठक का पुनः प्रदर्शन करेंगे।

संसदीय कार्य मंत्रालय पिछले 38 वर्षों से केंद्रीय विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता योजना के अंतर्गत इस श्रृंखला की 36वीं प्रतियोगिता का आयोजन 2025-26 के दौरान पूरे देश में केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 क्षेत्रों के 200 विद्यालयों के बीच किया गया था।

युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विभिन्न मतों के प्रति सहिष्णुता, विचारों की निष्पक्ष अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है। इसके अलावा, यह योजना छात्रों को संसद की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं, चर्चा और वाद-विवाद की तकनीकों से परिचित कराती है और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी भाषण कला और कौशल विकसित करती है।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल रनिंग पार्लियामेंट्री शील्ड और ट्रॉफी” डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय, प्रेसिडेंट एस्टेट, नई दिल्ली (दिल्ली क्षेत्र, उत्तर जोन) को प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले निम्नलिखित 4 केंद्रीय विद्यालयों को मंत्री महोदय द्वारा क्षेत्रीय विजेता ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी:

क्रम सं. केंद्रीय विद्यालय का नाम क्षेत्र
1. केन्द्रीय विद्यालय, मथुरा कैंट, मथुरा, उत्तर प्रदेश (एफक्‍यूए क्षेत्र) पश्चिम
2. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1, मदुरै, तमिलनाडु (चेन्नई क्षेत्र) दक्षिण
3. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर 2, शिवाजी नगर, भोपाल, मध्य प्रदेश (भोपाल क्षेत्र) मध्‍य
4. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, वायु सेना स्टेशन, बोरझार गुवाहाटी, असम (गुवाहाटी क्षेत्र) पूर्व

 

इसके अलावा, क्षेत्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले निम्नलिखित 20 केंद्रीय विद्यालयों को मंत्री महोदय द्वारा क्षेत्रीय विजेता ट्राफियां प्रदान की जाएंगी:

क्रम सं. केंद्रीय विद्यालय का नाम क्षेत्र
1 केन्द्रीय विद्यालय नंबर 2, अखनूर, जम्मू जम्मू
2 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कपूरथला कैंट, पंजाब चंडीगढ़
3 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, सोलन, हिमाचल प्रदेश गुरुग्राम
4 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, पिथौरागढ, उत्तराखंड देहरादून
5 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, साबरमती, गुजरात अहमदाबाद
6 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1, वायु सेना स्टेशन, सूरतगढ़, राजस्थान जयपुर
7 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, वायु सेना स्टेशन, पुणे, महाराष्ट्र मुंबई
8 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, टाटा नगर, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड रांची
9 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1, सतना, मध्य प्रदेश जबलपुर
10 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ, पल्लीपुरम, तिरुवनंतपुरम, केरल एर्नाकुलम
11 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, नेल्लोर, आंध्र प्रदेश हैदराबाद
12 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1, वायु सेना स्टेशन, सांबरा, कर्नाटक बेंगलुरु
13 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1, वायु सेना स्टेशन चकेरी, कानपुर, उत्तर प्रदेश लखनऊ
14 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, दानापुर कैंट, पटना, बिहार पटना
15 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, एनटीपीसी, कोरबा, छत्तीसगढ़ रायपुर
16 प्रधानमंत्री श्री केन्द्रीय विद्यालय, बी.एच.यू. कैम्पस (एफएस), वाराणसी, उत्तर प्रदेश वाराणसी
17 केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1 इंफाल, मणिपुर तिनसुकिया
18 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, बालीगंज, कोलकाता, पश्चिम बंगाल कोलकाता
19 केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी, श्रीकोना, असम सिलचर
20 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, बरगढ़, भुवनेश्वर, ओडिशा भुवनेश्वर

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *