Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
फोर्स मोटर्स ने अलीगढ़ में आयोजित सेमिनार में प्रस्तुत किए अपने नवीनतम उत्पाद एवं तकनीकी नवाचार
अलीगढ समाचार

फोर्स मोटर्स ने अलीगढ़ में आयोजित सेमिनार में प्रस्तुत किए अपने नवीनतम उत्पाद एवं तकनीकी नवाचार

By HKSNEWS
June 26, 2026

 

अलीगढ़, आज जीटी रोड स्थित फोर्स मोटर्स डीलरशिप द्वारा स्थानीय रॉयल रीजेंसी में एक भव्य ग्राहक एवं व्यवसायिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शोरूम स्वामी श्री ज्वाला प्रसाद एवं जनरल मैनेजर श्री राहुल के निर्देशन में किया गया। सेमिनार में फोर्स मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने कंपनी के नवीनतम उत्पादों, तकनीकी उन्नयन और ग्राहक-केंद्रित सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री क्षितिज हर्ने (वर्टिकल हेड – SV1), श्री अजय उपाध्याय (रीजनल मैनेजर – सेल्स), श्री दर्शन पांडेय (रीजनल सर्विस मैनेजर), श्री दिलीप दामले (बिजनेस मैनेजर), श्री कपिल सिंह पटेल (टेरिटरी सेल्स मैनेजर) तथा श्री सतेंद्र सिंह बिष्ट (एरिया सेल्स मैनेजर) उपस्थित रहे।सेमिनार को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने बताया कि फोर्स मोटर्स ने अपने वाहनों में व्यापक बदलाव करते हुए उन्हें आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस किया है। नई श्रृंखला में पूरी तरह से नया फ्रंट फेसिया, एलईडी डीआरएल, एलईडी इंडिकेटर्स तथा अपडेटेड रियर प्रोफाइल दिया गया है, जिससे वाहन को आधुनिक एवं प्रीमियम लुक प्राप्त हुआ है। वाहनों के इंटीरियर को भी अत्याधुनिक बनाया गया है। अब इसमें कार जैसा कॉकपिट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर तथा 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम उपलब्ध है। यात्रियों और चालक की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन की गई सीटें, बेहतर एनवीएच (Noise, Vibration & Harshness) इन्सुलेशन तथा अधिक प्रभावी एचवीएसी कूलिंग सिस्टम प्रदान किया गया है। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि वाहन की शीट मेटल संरचना को नए सिरे से विकसित किया गया है तथा कम बॉडी जॉइंट्स के साथ बेहतर मजबूती सुनिश्चित की गई है। आधुनिक रोबोटिक असेंबली तकनीक के माध्यम से वाहन की फिटिंग एवं फिनिशिंग को उच्च स्तर पर पहुंचाया गया है। नई श्रृंखला में बीएस-वीआई स्टेज-II मानकों के अनुरूप एफएम 2.6 सीआर डीजल इंजन लगाया गया है, जो 112 बीएचपी की शक्ति और 350 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह इंजन बेहतर प्रदर्शन, विश्वसनीयता और ईंधन दक्षता प्रदान करता है। सुरक्षा और स्मार्ट कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी कंपनी ने कई महत्वपूर्ण सुविधाएं जोड़ी हैं। इनमें रीयल-टाइम वाहन ट्रैकिंग, ‘आईपल्स’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से डायग्नोस्टिक सपोर्ट तथा फोर्स केयर एक्सटेंडेड वारंटी जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो ग्राहकों को बेहतर सेवा और सुरक्षा प्रदान करेंगी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने फोर्स मोटर्स की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ग्राहक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कंपनी भविष्य में भी ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत वाहन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर, व्यवसायी, वाहन स्वामी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सेमिनार के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त किया गया।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जुलाई तक करें प्रस्ताव प्रस्तुत -डीएम अविनाश कुमार
Previous

विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जुलाई तक करें प्रस्ताव प्रस्तुत -डीएम अविनाश कुमार

ख़राब सफ़ाई पर नगर आयुक्त का हुआ मूड ऑफ -अचानक वार्ड 32 काशीराम आवास कालोनी में निरीक्षण करने पहुँचे नगर आयुक्त
Next

ख़राब सफ़ाई पर नगर आयुक्त का हुआ मूड ऑफ -अचानक वार्ड 32 काशीराम आवास कालोनी में निरीक्षण करने पहुँचे नगर आयुक्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews