Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
आरबीएसके नौनिहालों के लिए जीवनदायी सहारा: निःशुल्क उपचार से लौट रही बच्चों की मुस्कान
अलीगढ समाचार

आरबीएसके नौनिहालों के लिए जीवनदायी सहारा: निःशुल्क उपचार से लौट रही बच्चों की मुस्कान

By HKSNEWS
June 27, 2026

उम्मीद की धडकन: आरबीएसके से जन्मजात हृदय रोग से जूझते बच्चों को मिला नया जीवन

अलीगढ़ 26 जून 2026 : केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के अनुरूप ‘सबका साथ, सबका विकास‘ की भावना को साकार करते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जन्मजात बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को महंगे उपचार की चिंता से मुक्त कर यह योजना निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध करा रही है।
महानगर के शहंशाबाद जमालपुर निवासी 12 वर्षीय सिदरा लंबे समय से जन्मजात हृदय रोग से पीडत थीं। परिवार ने कई निजी चिकित्सकों और अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन कोई विशेष लाभ नहीं मिला। लगातार बढते खर्च और बच्ची के नीले पडते होंठ व नाखून परिवार की चिंता का कारण बने हुए थे। मेडिकल कॉलेज में आयोजित हृदय रोग शिविर के माध्यम से परिवार को आरबीएसके की जानकारी मिली। योजना के तहत निःशुल्क उपचार के बाद सिदरा के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार आया और पूरा परिवार राहत एवं खुशी का अनुभव कर रहा है।
इसी प्रकार जयगंज निवासी 14 माह की अराध्या को जन्मजात हृदय रोग के कारण दूध पीने में कठिनाई होती थी और रोने पर उसका शरीर नीला पड जाता था। अनेक स्थानों पर उपचार कराने के बावजूद लाभ नहीं मिला। मोहल्ले की आशा कार्यकर्ता ने परिवार को आरबीएसके से जोडा, जिसके बाद टीम के सहयोग से बच्ची का निःशुल्क उपचार संभव हुआ। आज अराध्या स्वस्थ है और परिवार सरकार की इस जनहितकारी योजना के प्रति आभार व्यक्त कर रहा है। सीएमओ डा0 आर0एन0 सिंह कहते हैं कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम यह सिद्ध कर रहा है कि सरकार की योजनाएँ अंतिम पंक्ति में खडे जरूरतमंद तक पहुँचकर न केवल जीवन बचा रही हैं, बल्कि परिवारों के चेहरों पर नई मुस्कान भी लौटा रही हैं।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
5 वीं इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 दा स्केट पार्क पोखरा में 25 जून और 26 जून को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शॉर्ट रेस, लॉन्ग रेस और टाइम ट्रायल प्रतियोगिताएं हुई। दा स्केट पार्क के अध्यक्ष कृष्णा थापा और संतोष श्रेष्ठा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिसमें बालिका वर्ग अंडर 14 में कल्याणी ने शॉर्ट रेस और लॉन्ग रेस में दो गोल्ड मेडल जीते।बालिका वर्ग अंडर 8 में जैस्मिन शर्मा ने शॉर्ट रेस और टाइम ट्रायल में दो गोल्ड मेडल जीते। बालक वर्ग अंडर 14 में हिमांशु धनगर ने शॉर्ट रेस और लॉन्ग रेस में दो गोल्ड मेडल जीते। अंडर 12 में चिराग कुमार ने शॉर्ट रेसऔर लॉन्ग रेस में दो गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अंडर 8 में जयंत शर्मा ने शॉर्ट रस और स्केटिंग टाइम ट्रायल में दो गोल्ड मेडल प्राप्त किया ‌है। अंडर 7 में मिहर अग्रवाल ने शॉर्ट रेस और टाइम ट्रायल में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। सचिव प्रदीप रावत ने बताया इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप मैत्री भाव के साथ भारत और नेपाल के खिलाड़ियों के बीच संपन्न हुई। जिसमें अलीगढ़ की टीम ने 12 गोल्ड मेडल जीते हैं। टीम के साथ रिंकू दिक्षित, अमर दुबे, अशोक कुमार शर्मा, सुमित अग्रवाल, अंजना शर्मा राधिका शर्मा उपस्थिति रही है। उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल और ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर ने टीम के अलीगढ़ आने पर भव्य स्वागत की घोषणा की है।
Previous

5वीं इंडो-नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में अलीगढ़ का शानदार प्रदर्शन, जीते 12 स्वर्ण पदक

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता शिविर आयोजित
Next

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता शिविर आयोजित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews