Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता शिविर आयोजित
अलीगढ समाचार

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता शिविर आयोजित

By HKSNEWS
June 27, 2026

 सोनम सिंह एवं अन्य पीएलवी ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

अलीगढ़ 26 जून 2026   अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं सहित आमजन को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान उपस्थितजनों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

शिविर में उपस्थित लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिकए मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता हैए बल्कि परिवारए समाज एवं राष्ट्र के विकास में भी बाधक बनता है। उपस्थित लोगों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में नीरज सिन्हाए सोनम सिंहए शिवाली यादवए अजयए सत्यप्रकाश गोयल एवं चंचल सारस्वत ने सक्रिय सहभागिता करते हुए नशा मुक्ति का संदेश जन.जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पीएलवी सोनम सिंह ने बताया कि यह जागरूकता शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित किया गयाए जिसका उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थए सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण का निर्माण करना है।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
आरबीएसके नौनिहालों के लिए जीवनदायी सहारा: निःशुल्क उपचार से लौट रही बच्चों की मुस्कान
Previous

आरबीएसके नौनिहालों के लिए जीवनदायी सहारा: निःशुल्क उपचार से लौट रही बच्चों की मुस्कान

31 जुलाई तक बंद रहेगा रेलवे फाटक संख्या-110, जेल पुल से होकर गुजरेंगे वाहन
Next

31 जुलाई तक बंद रहेगा रेलवे फाटक संख्या-110, जेल पुल से होकर गुजरेंगे वाहन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews