एएमयू कैंपस में सड़क हादसे में युवक घायल, पिता ने दिया इंसानियत और भाईचारे का संदेश

0
Oplus_131072

Oplus_131072

एएमयू कैंपस में सड़क हादसे में युवक घायल, पिता ने दिया इंसानियत और भाईचारे का संदेश

अलीगढ़। एएमयू कैंपस में हुए एक सड़क हादसे में सलमान शाहिद के पुत्र अब्दुल्लाह सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है और उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद घायल युवक के पिता सलमान शाहिद ने एक भावुक संदेश जारी करते हुए दुर्घटना में शामिल ललित कुमार सिंह, निवासी बलीपुर, को माफ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं सामान्यतः जानबूझकर नहीं होतीं, इसलिए ऐसे मामलों में गुस्से, बदसलूकी, हिंसा या लिंचिंग जैसी घटनाओं से बचना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि विशेष रूप से ऐसे मामलों में, जहां दोनों पक्ष अलग-अलग समुदायों से हों, सभी को धैर्य, समझदारी और कानून का पालन करते हुए भाईचारे की मिसाल पेश करनी चाहिए। उनका कहना था कि समाज में शांति, सौहार्द और इंसानियत बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

परिजनों ने लोगों से अब्दुल्लाह सलमान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *