महादेव अखाड़ा बगीची के कोच बनाए गए प्रदीप पहलवान
वरिष्ठ खलीफाओं द्वारा कोच प्रदीप पहलवान को पहनाई गई पगड़ी
अलीगढ़। महादेव अखाड़ा बगीची के द्वारा आज अखाड़ा के वरिष्ठ खलीफाओं लतेश चौधरी (दंगल प्रभारी) एवं
कन्छी पहलवान खलीफा ने कोच प्रदीप पहलवान को पगड़ी पहनाकर महादेव अखाड़ा बगीची का कोच नियुक्त किया।
इस अवसर पर यासीन खलीफा, बबलू खलीफा एवं नवल खलीफा ने कोच प्रदीप पहलवान को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर महादेव अखाड़ा बगीची में कोच प्रदीप पहलवान का माल्यार्पण करके स्वागत देवेंद्र सिंह चौहान (कोषाध्यक्ष- श्री खेरेश्वर् मन्दिर समिति), महंत प्रह्लाद गिरी, प्रभारी लतेश चौधरी एवं पार्षद नीलेश उपाध्याय, राकेश चौधरी, डॉ विष्णु चौधरी ने किया । स्वागत समारोह का संचालन सचिन पहलवान (भारत केसरी ने किया)।
इस अवसर पर कन्छी पहलवान खलीफा ने कहा कि कुश्ती व पहलवानी प्राचीन भारत की कला है जो भगवान श्रीकृष्ण और भगवान बलराम के युग से प्रचलित है। अबसे हमारे महादेव अखाड़े के बागडोर कोच प्रदीप पहलवान संभालेंगे और छोटे से लेकर जवान पहलवानों को कुश्ती दंगल गुर सिखायेंगे, जिससे अच्छे पहलवान तैयार करेंगे। इस अवसर पर डिब्बा पहलवान, आदि उपस्थित थे ।