Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना में 8 लाभार्थियों का चयन, पारदर्शी प्रक्रिया से हुई लॉटरी

By HKSNEWS
November 6, 2025

 

अलीगढ़ 06 नवम्बर 2025): मुख्यमंत्री नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना 2025-26 के तहत जिले में 8 लाभार्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान इलेक्ट्रॉनिक लॉटरी प्रणाली के माध्यम से की गई।

बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पशुपालक कृषकों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। चयनित लाभार्थियों में विपिन चौधरी, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, योगेश बंसल, कुलदीप सिंह, राजेन्द्र, वीरेश शर्मा, रेखा भारद्वाज एवं प्रवीन कुमार हिण्डोल शामिल हैं।

मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने चयनित पशुपालकों को शुभकामनाएं देते हुए योजनाबद्ध रूप से कार्य कर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया। पशुपालक कृषकों ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री एवं शासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस योजना से ग्रामीण स्तर पर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी और हम पशुपालकों की आय में भी सुधार आएगा। बैठक का संचालन सीवीओ डॉ0 दिवाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Tags:

Website
Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

See latest Trump and Biden polling of America

Next

नए साल में 15 जनवरी तक मिलेगी शहर को सीएम ग्रिड की आईटीआई सड़क की सौग़ात

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews