Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

संपत्ति कर की समस्याओं के निदान के लिए बनी गृहकर हेल्प डैस्क

By HKSNEWS
November 7, 2025

*संपति कर की विसंगतियों के समाधान का जल्द मिलेगा समाधान*

 

*नगर आयुक्त ने हेल्प डैस्क का किया शुभारंभ-जल्द घर बैठे संपत्ति कर के लिए मिलेगी स्वकर निर्धारण-अगले चार दिनों में अलीगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर मिलेगी स्वकर निर्धारण की सुविधा*

 

हाउस टैक्स की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम सेवा भवन में उपभोक्ताओं को इधर उधर के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जनता की सहूलियत व गृहकर संबंधी समस्याओं के निदान के लिए सेवा भवन में *गृहकर हेल्प डैस्क* बनवाई है।

 

शुक्रवार को नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ इस हेल्प डैस्क का शुभारंभ करते हुए प्रभारी कर निर्धारण अधिकारी आरके कमल को अगले चार दिनों में जनमानस को अलीगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर स्वकर निर्धारण की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था को लागू करने के लिए कहा।

 

नगर आयुक्त ने बताया कि संपत्ति कर के संबंध में नागरिक अपनी समस्याओं के संबंध में अपने ज़ोन के अनुसार सीधे ज़ोनल अधिकारी से संपर्क कर सकते है।

 

ज़ोन-1 के ज़ोनल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव जिनका मोबाइल नंबर 8052937139 है

 

ज़ोन-2 के ज़ोनल अधिकारी कर अधीक्षक बेचन प्रसाद जिनका मोबाइल नंबर 9454590336 है

 

ज़ोन-3 के ज़ोनल अधिकारी उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह जिनका मोबाइल नंबर 9454022022 है

 

ज़ोन-4 के ज़ोनल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह जिनका मोबाइल नंबर 991063364 है

 

नगर आयुक्त ने बताया कि नागरिक सम्पत्ति कर की गणना निम्न प्रकार से कर सकते हैं –

 

1. आवासीय भवन के वार्षिक मूल्य की गणना हेतु कुल कवर्ड क्षेत्रफल का 80 प्रतिशत (कारपेट क्षेत्रफल) लिया जायेगा।

 

2. कारपेट क्षेत्रफल x 12 x दर जो भी गणना आयेगी, उस पर भवन के निर्माण की अवधि के अनुसार छूट दी जायेगी।

 

3. अनावासीय भवन के वार्षिक मूल्य की गणना के लिये भवन का तलवार कुल आच्छादित क्षेत्रफल x दर x गुणांक (भवन के प्रकार) x 12

 

4.ऑन लाइन कर निर्धारण हेतु अतिशीघ्र व्यवस्था उपलब्ध होगी।

 

5. ऑन लाइन/ऑफ लाइन कर निर्धारण हेतु भवन के पंजीकृत प्रपत्र लगाना अनिवार्य होगा।

 

6. मासिक किराया दरें ऑन लाइन व कार्यालय में उपलब्ध हैं

 

7. भवन स्वामी को कुल वार्षिक मूल्यांकन का 12.5 प्रतिशत गृहकर, 8 प्रतिशत जलकर व 4 प्रतिशत ट्रैनेज कर देय होगा।

 

8. जिन क्षेत्रों में पानी की लाइन नहीं है वहाँ के भवन स्वामियों को जलकर देय नहीं होगा।

 

Tags:

iPhone
Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

एटा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत पटियाली चौकी क्षेत्र में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Next

अलीगढ नुमाइश का आयोजन 16 जनवरी से 10 फरवरी तक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews