Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

रामघाट रोड का सुव्यवस्थित तरीके से हो चौड़ीकरण, श्रद्धालुओं को न हो परेशानी -कमिश्नर, संगीता सिंह

By HKSNEWS
July 23, 2026

अलीगढ़  मण्डलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अलीगढ़ मण्डल के जिले अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज में उद्योगों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति, निवेश मित्र पोर्टल की स्थिति तथा रोजगार सृजन योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में रामघाट रोड पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को श्रावण मास के दृष्टिगत सुव्यवस्थित ढ़ंग से करने के निर्देश देते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि निर्माण सामग्री से किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो, सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में तालानगरी में ईएसआई हॉस्पीटल की शाखा खोले जाने की प्रगति के संबंध में प्रबंधक ईएसआई हॉस्पीटल के अनुपस्थित रहने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए पत्र प्रेषित कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। आईटीआई रोड स्थित औद्योगिक आस्थान में ट्रिपिंग की समस्या पर उद्यमियों को रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये। मै0 सर्वेश्वर फूड्स हाथरस द्वारा मण्डलायुक्त के हस्तक्षेप से बैंक गारन्टी अवमुक्त हो जाने पर उद्यमियों ने मुक्तकंठ से मण्डलायुक्त की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। अलीगढ़ के निर्यातकों को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिए जाने के संबंध में मण्डलायुक्त ने उद्यमियों से प्रस्ताव प्राप्त कर एएमयू के भाषा विज्ञान विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र तालानगरी के समान आईटीआई रोड स्थित औद्योगिक आस्थान में भी पीएनजी आपूर्ति के लिए गैस पाइप लाइन बिछाए जाने की मांग पर मण्डलायुक्त ने उद्यमियों से मांग के अनुरूप प्रस्ताव प्राप्त करने के निर्देश दिये।
बैठक का संचालन करते हुए संयुक्त आयुक्त उद्योग सुश्री अंजू रानी द्वारा अवगत कराया गया कि निवेश मित्र पोर्टल पर मण्डल में कुल 4307 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3579 आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वीकृत जबकि 13 प्रकरण समय सीमा के उपरांत भी लंबित पाए गये। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि निवेशकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की भी समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि पूर्व में बनाई गयी निर्धारित एसओपी के अनुसार ही लाभार्थीपरक योजनाओं में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक उद्योग स्थापना को बढ़ावा दिया जाए।  मण्डलायुक्त ने कहा है कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
इस अवसर पर उद्यमी चन्द्रशेखर शर्मा, लल्लू सिंह, गणेश चौधरी, प्रेम विहारी वैश्य, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार, चारो जिलों के महाप्रबंधक उद्योग, एलडीएम, अग्निशमन, यूपीडा, सिंचाई, लोनिवि, एडीए, विद्युत समेत उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता पर डीएम का फोकस, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी और आशाओं को मिलेगा बेहतर प्रोत्साहन

Next

विभागीय अधिकारियों को जेम पोर्टल संबंधी 28 जुलाई को विकास भवन में दिया जाएगा प्रशिक्षण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews