विभागीय अधिकारियों को जेम पोर्टल संबंधी 28 जुलाई को विकास भवन में दिया जाएगा प्रशिक्षण
अलीगढ़ : समस्त विभागों एवं अधीनस्थ संस्थानों में शासकीय क्रय जेम पोर्टल से किया जाना अनिवार्य है। जेम पोर्टल का ळमउ 2ण्0 में उन्नयन किया जा रहा है, जिससे पोर्टल की कार्यप्रणाली में सकारात्म बदलाव किये जायेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि समय-समय पर केताओं का पोर्टल संबंधित प्रशिक्षण अति आवश्यक है। जेम पोर्टल पर शासकीय क्रय व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से करने के लिए क्रेता विभागों के लिए एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 28 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से विकास भवन सभागार में किया जाएगा। सीडीओ ने समस्त कार्यालयाध्यक्ष एवं आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह स्वयं अथवा सम्बन्धित भिज्ञ अधिकारी को कार्यशाला में प्रतिभाग कराया जाना सुनिश्चित करें।