Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

निजी अस्पतालों में मरीजों को इलाज के खर्च की मिलेगी पहले से जानकारी

By HKSNEWS
October 15, 2026

जनहित में आईएमए पदाधिकारियों से वार्ता करेगा स्वास्थ्य विभाग

दरों की पारदर्शिता पर सहमति बनाने की पहल करेंगे सीएमओ

अलीगढ़ : निजी अस्पतालों में उपचार, जांच और भर्ती संबंधी शुल्क की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने और मरीजों को इलाज के खर्च के प्रति जागरूक बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जनहित में पहल करेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि इस संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता कर व्यावहारिक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
सीएमओ के अनुसार, निजी चिकित्सा संस्थानों में विभिन्न सेवाओं की दरों को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है, ताकि मरीजों और उनके तीमारदारों को इलाज शुरू कराने से पहले संभावित खर्च की जानकारी मिल सके। इसके लिए आईएमए के पदाधिकारियों से संवाद कर निजी चिकित्सालयों में प्रदत्त की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की दरों की सूची प्रदर्शित करने सहित अन्य व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
उपचार के दौरान जांच, चिकित्सकीय परामर्श, दवाओं और अस्पताल में भर्ती का खर्च मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए चिंता का विषय बन सकता है। ऐसे में सेवाओं की दरों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध होने से मरीज अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार उपचार संबंधी निर्णय ले सकेंगे और बिल को लेकर होने वाली असमंजस की स्थिति भी कम हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य मरीजों के हितों की रक्षा, चिकित्सा सेवाओं में पारदर्शिता और अस्पताल प्रबंधन एवं मरीजों के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देना है। सीएमओ डॉ0 सिंह का कहना है कि आईएमए पदाधिकारियों के साथ प्रस्तावित वार्ता में इन बिंदुओं पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
विधान परिषद चुनाव: फर्जी मतदान पर लगेगी लगाम, पहचान पत्र के बिना नहीं डाल सकेंगे वोट
Previous

विधान परिषद चुनाव: फर्जी मतदान पर लगेगी लगाम, पहचान पत्र के बिना नहीं डाल सकेंगे वोट

Next

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, अलीगढ़ में 140 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews