Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

25 नवम्बर तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न

By HKSNEWS
November 8, 2025

एटा 07 नवम्बर 2025 जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि केन्द्र सरकार द्वारा योजनान्तर्गत आच्छादित गरीब लाभार्थियो के आर्थिक बोझ को कम करने तथा राष्ट्रीय एकरूपत्ता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, एन०एफ०एस०ए० में आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक 01 जनवरी 2004 से आगामी 65 वर्ष हेतु नि शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनाक 01.01.2024 से आगामी 05 वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरित कराये जाने में आने वाले सम्पूर्ण व्ययभार का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। वन नेशन वन राशनकार्ड योजनान्तर्गत आच्छादित लाभार्थियों को पोर्टविलिटी के अन्तर्गत माह जनवरी 2024 से 05 वर्ष दिसम्बर 2028 तक निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। अत राष्ट्रीय साद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को माह नवम्बर 2025 के सापेक्ष आवंटित्त खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण माह नवम्बर 2025 में *दिनांक 08 नवम्बर 2025 से दिनांक 25 नवम्बर 2025 के* मध्य प्रात 08 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 02 बजे से सायं 06 बजे तक किया जाएगा। *समस्त अन्त्योदय योजना के कार्डधारकों को निःशुल्क प्रति कार्ड 14 किग्रा० गेहूँ व 21 किग्रा० फोर्टिफाइड चावल (कुल 35 किग्रा० खाद्यान्न) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारको को प्रति यूनिट 02 किग्रा0 गेहूँ, 03 किग्रा० फोर्टिफाइड चावल (कुल 05 किग्रा० खाद्यान्न) का निशुल्क वितरण किया जाएगा।*
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी प्रेमरंजन के आदेशानुसार उचित दर दुकानवार नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गयी है. जिनके द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण अपनी उपस्थिति में कराया जाएगा। उक्त वितरण चक के दौरान जिन कार्डधारकों के किसी कारणवश अंगूठा /अंगुली ई०पॉस मशीन में मैच नहीं हो पाती है. तो उन्हें ई०पॉस मशीन के माध्यम से मोबाइल ओ०टी०पी० सत्यापन द्वारा वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात दिनांक 25 नवम्बर 2025 को निःशुल्क वाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में राशन कार्डधारको को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विकेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त योजना के अन्तर्गत *राशन वितरण से सम्बन्धित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए* विकास खण्ड अलीगंज पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर *8709430838* , विकास खण्ड जैथरा पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर *7310891692* , विकास खण्ड जलेसर पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर *7455891174* , विकास खण्ड अवागढ़ पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर *8808680198* , विकास खण्ड मारहरा व नगर क्षेत्र एटा पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर *8077075872* , विकास खण्ड निधौलीकलां पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर *9897032538* , विकास खण्ड सकीट पूर्ति निरीक्षक *9412709878* , विकास खण्ड शीतलपुर हेतु क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मो० नम्बर *7251910000* पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 

Tags:

iPhone
Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

पुनःअतिक्रमण करने वालों का ज़ब्त होगा सामान:-नगर आयुक्त

Next

विकसित उत्तर प्रदेश @2047” : जनसहभागिता से साकार होगा विकसित भारत का स्वप्न

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews