Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी, मसूरी के प्रशिक्षु 12, IAS अधिकारियों का जनपद भ्रमण हेतु आगमन।* *अपने साप्ताहिक प्रवास के दौरान फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत किया जाएगा क्षेत्र भ्रमण एवं अनुसंधान

By HKSNEWS
November 9, 2025

 

एटा, 9 नवम्बर 2025

लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी, मसूरी के 12 प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का आज जनपद एटा में अध्ययन भ्रमण के लिए आगमन हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनका हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद एटा की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक संरचना पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

 

उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, एवं रोजगार सृजन कार्यक्रमों — के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उनके सामाजिक महत्व एवं प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में शासन की प्रत्येक योजना को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।प्रशिक्षु अधिकारियों को जनपद के विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख उपलब्धियों से भी अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि युवा अधिकारियों को जमीनी स्तर पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति समझने और जनता से संवाद स्थापित करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है,यह इस भ्रमण कार्यक्रम का मूल उद्देश्य भी है।

 

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी अपने अध्ययन प्रवास के अंतर्गत आकांक्षात्मक विकास खंड अवागढ़ के ग्राम खेरिया ताज तथा जैथरा ब्लॉक के ग्राम मजरा जात में भ्रमण कर वहां चल रही विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर विकास कार्यों की स्थिति एवं स्थानीय चुनौतियों की जानकारी प्राप्त करेंगे।जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को सफल एवं प्रेरणादायक प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें जनपद एटा की विकास यात्रा से सार्थक अनुभव प्राप्त करने का आह्वान किया इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों के ग्रुप लीडर मोक्ष दिलीप राणावत द्वारा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) लालता प्रसाद शाक्य, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद,अपर उपजिलाधिकारी राजकुमार मौर्य,पीयूष रावत,श्वेता सिंह सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे,बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा किया गया।

Tags:

iPhone
Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

शबेताभ पाण्डेय एटा नगर के नए एएसपी, राजकुमार सिंह का ईओडब्लू लखनऊ तबादला !

Next

जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूचियों का हुआ प्रकाशन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews