Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूचियों का हुआ प्रकाशन

By HKSNEWS
November 10, 2025

13 नवंबर तक उलब्ध करा सकते हैं आपत्ति या सुझाव

अलीगढ़ 10 नवम्बर 2025): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अवस्थित मतदेय स्थलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापनोपरान्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्तावों पर 08 नवंबर को जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के उपरान्त 71-खैर (अ०जा०), 72-बरौली, 73-अतरौली, 74-छर्रा, 75-कोल, 76-अलीगढ़ एवं 77-इगलास (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में अवस्थित मतदेय स्थलों की सूचियों का सोमवार 10 नवम्बर को आलेख्य प्रकाशन करा दिया गया है।  आलेख्य प्रकाशित सूची डी०ई०ओ० की बेवसाइट लिंक https://aligarh.nic.in/list-of-polling-stations-rationalization-2025-assembly-wise-published-list-of-polling-station-district-aligarh/ पर अवलोकन के लिए प्रदर्शित है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में अवस्थित मतदेय स्थलों के संबंध में यदि जन सामान्य को कोई आपत्ति या सुझाव हो तो 13 नवंबर 2025 तक अपने क्षेत्र की तहसील के उप जिलाधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय कलैक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस में किसी भी कार्य दिवस में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।

Tags:

Website
Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी, मसूरी के प्रशिक्षु 12, IAS अधिकारियों का जनपद भ्रमण हेतु आगमन।* *अपने साप्ताहिक प्रवास के दौरान फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत किया जाएगा क्षेत्र भ्रमण एवं अनुसंधान

Next

डीएम ने नियोजन विभाग द्वारा किए जाने वाले वार्षिक सर्वे के लिए अधिकारी किए नामित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews