Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

रामनिवास पहलवान की आँखों से दो लोग देख पायेंगे ईश्वरी रंगीन दुनियां- देहदान कर्तव्य संस्था के सहयोग से हुआ 115 वा नेत्रदान

By HKSNEWS
November 12, 2025

 

अलीगढ़ देहदान कर्त्तव्य संस्था के सदस्य भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ एस के गौड़ को एडवोकेट अनिल राज गुप्ता का फोन आया कि संस्कार भारती के प्रांतीय संरक्षक हनुमंत राम गांधी के पूज्य पिताजी 90 वर्षीय सासनी गेट निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, आजाद नगर के पूर्व नगर संघ चालक एवं पूर्व प्रधान राम निवास पहलवान ( पूर्व डायरेक्टर सहकारी बैंक ) का नेत्रदान होना है। डॉ गौड़ ने जे एन मैडिकल कॉलेज नेत्र विभाग के रजत सक्सैना को सूचित किया। उन्होंने अविलम्ब सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक 115 बे नेत्रदान को अंजाम दिया।
इस अवसर पर डॉ एस के गौड़ ने उपस्थित पारिवारिक सदस्यों का इस मानवीय कदम हेतु साधुवाद कहा क्योंकि यह लीक से हटरूढ़ीवादिता त्याग कर किया गया था। डॉ गौड़ ने लोगों का आह्वान कर ऐसे कदम हेतु सहयोगी बनने का दिल से आग्रह किया। इस अवसर पर डॉ एस के गौड़, अनिल राज गुप्ता , भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, दिलीप दामोदर वार्ष्णेय, हनुमंत राम गांधी, पवन गांधी , शिव गांधी, अनन्त राम गांधी, मारुति नंदन, शुभम वार्ष्णेय, प्रोफेसर ए के अमिताव, प्रोफेसर जिया सिद्दीकी, मुहम्मद शाकिब, डॉ प्राची, डॉ रैना आदि सहयोगी बने

Tags:

Website
Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लौहपुरुष सरदार पटेल को नमन

Next

स्वतंत्र जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का गर्मजोशी से स्वागत किया*

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews