Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
अलीगढ समाचार

अलीगढ़ में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर महावीर गंज मंडल में जोरदार आतिशबाजी

By HKSNEWS
November 14, 2025

विशाल देशभक्त 

अलीगढ़। बिहार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके गठबंधन की शानदार जीत पर अलीगढ़ के महावीर गंज मंडल में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास मनाया। मंडल अध्यक्ष यश गोयल के नेतृत्व में भाजपा महानगर कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखों की आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाने का दौर चला। यह आतिशबाजी महावीर गंज युवा मोर्चा मंडल द्वारा प्रमुख बाजार में आयोजित हुआ, जहां ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे। यश गोयल ने कहा कि बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है। यह जीत राष्ट्रीय स्तर पर एकता और विकास का संदेश देती है। अलीगढ़ के कार्यकर्ता भी इसी जोश के साथ 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटेंगे। आतिशबाजी के दौरान आसमान रंग-बिरंगे फूलों से जगमगा उठा, और मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की गई। स्थानीय लोग भी इस उत्सव में शामिल हुए इस जश्न में प्रमुख रूप से उपस्थित महावीर गंज मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष यश गोयल, चिराग वार्ष्णेय, सागर जोशी, सागर शर्मा, वियोम वार्ष्णेय, हिमेश वार्ष्णेय, पृथ्वी वार्ष्णेय, गौरव मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा के नेतृत्व में निकली तिरंगा पदयात्रा

Next

अलीगढ़ श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के शिक्षक-शिक्षा विभाग में चल रहे बी0एड0 प्रथम सेमेस्टर के पांच दिवसीय योग शिविर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews