पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में जनपद की समस्त मिशन शक्ति टीमों के साथ की गई गोष्ठी
अलीगढ़ गोष्ठी में मिशन शक्ति टीमों को iGOT पोर्टल के माध्यम से मिशन शक्ति से संबंधित वीडियो दिखाकर जागरूक किया गया तथा पिंक पर्ची व मिशन शक्ति से संबंधित रजिस्टर वितरित किये गये आज दिनांक 03.01.26 को पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती ममता कुरील द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन स्थित नवीन सभागार में जनपद की समस्त मिशन शक्ति टीमों के साथ गोष्ठी की गई । जिसमें महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं सम्मान को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से सभी टीमों को iGOT पोर्टल के माध्यम से मिशन शक्ति से संबंधित जागरूकता वीडियोज दिखाकर प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों की जानकारी, आपात स्थितियों में त्वरित सहायता, साइबर अपराधों से बचाव तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा समस्त मिशन शक्ति टीमों को मिशन शक्ति से संबंधित रजिस्टर वितरित किये गए, जिनमें किए गए जागरूकता कार्यक्रमों, संपर्क में आई महिलाओं/बालिकाओं, प्राप्त शिकायतों एवं किए गए निराकरण का सुव्यवस्थित विवरण अंकित किया जाएगा । साथ ही पिंक पर्ची का वितरण भी किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं त्वरित रूप से पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी उनके पास सदैव उपलब्ध रहे इस दौरान क्षेत्राधिकारी अपराध/कार्यालय 112 श्रीमती सर्जना सिंह, जनपद की समस्त मिशन शक्ति टीम व अन्य संबंधित मौजूद रहे




