
असद अब्बास
ब्यूरोचीफ एटा
9084067314
सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप की प्रतिमा का नगर में स्थापना हेतु रखा गया प्रस्ताव )
एटा ! गत रविवार को ठंडी सड़क स्थित कश्यप धर्मशाला पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप के नेतृत्व में निषाद पार्टी एवं कश्यप समाज के सैकड़ो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के जनप्रिय नव मनोनीत जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का माल्यार्पण एवं शॉल पहनकर भव्य तरीके से वंदन अभिनंदन किया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता कश्यप समाज के वयोवृद्ध प्रमुख समाजसेवी इंजीनियर सुरेंद्र कश्यप द्वारा की गई ! इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप ने कश्यप समाज की ओर से एटा नगर पालिका परिषद सीमा क्षेत्र के अंतर्गत एटा कासगंज मोड पर स्थित शहीद स्तंभ के नजदीक सृष्टि के रचयिता भगवान महर्षि कश्यप की प्रतिमा की स्थापना का प्रस्ताव रखा । जिस पर कश्यप समाज के लोगों ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता से उक्त संदर्भ में आवश्यक विधिवत कार्रवाई किए जाने हेतु आग्रह किया । भाजपा के मनोनीत जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि वह निषाद पार्टी एवं कश्यप समाज के द्वारा आज किए गए भव्य वंदन अभिनंदन के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे ! उनका प्रयास होगा की सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप की प्रतिमा की स्थापना स्थानीय विधिवत कार्रवाही पूर्ण होने के उपरांत शासन से अनुमोदन के पश्चात अवश्य स्थापित हो ! इस अवसर पर इंजीनियर नरेंद्र कश्यप, रामपाल सिंह कश्यप ,कृष्ण गोपाल सिंह, हरिश्चंद्र कश्यप एडवोकेट,कुलदीप कश्यप एडवोकेट, राजू कश्यप, डा.हरबंस लोधी ,असद अब्बास ,उमाशंकर कश्यप, बृजपाल सिंह कश्यप, सुभाष कश्यप, कु. सर्वेश गिहार, कु.चारु वार्ष्णेय , अमित कुलश्रेष्ठ, डॉ अर्जुन सिंह कश्यप, डॉ.देवेश शर्मा, डॉ. राजेश गौड, जितेंद्र दिवाकर , शिशुपाल सिंह कश्यप, गुलजारीलाल कश्यप ,वेद सिंह कश्यप, गौरी शंकर कश्यप, धर्मेंद्र शास्त्री, राम शंकर कश्यप, श्याम सुंदर कश्यप , भजनलाल, पप्पू , रब्बा, मानिकचंद, अहद ,मु.कैफ , समीर ,आदिल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे !




