Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

असद अब्बास

ब्यूरोचीफ एटा

9084067314

एटा।देर रात जैथरा के एक गांव में रविवार रात घर में ही प्रेमी के साथ बेटी को आपत्तिजनक हालत में देखकर बौखलाए घरवालों ने दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक गंभीर रूप से घायल था। उसने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने उसे भर्ती कराया था। दोनों के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात को दीपक अपनी प्रेमिका के घर पर पहुंच गया। इसकी भनक युवती के परिजनों को हुई तो वो पहुंचे तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इसी समय युवती के परिजनों ने चोर-चोर का शोर कर दोनों पर ईंट पत्थर और लाठी डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। चोर होने की शक में गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। वहां पर जाकर तो वह युवक दीपक था। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवती की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक को घायल अवस्था में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।

जैथरा क्षेत्र में युवती के परिवार के लोगों ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दोनों लाठी डंडों से हमला कर दिया है। इसमें युवती की मौत हो गई है। घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। प्रेमिका के परिजनों ने पूछताछ की जा रही है।

 

– श्याम नारायण सिंह, एसएसपी एटा

 

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ एटा में जिलाध्यक्ष पद का मतदान प्रारंभ

Next

कश्यप समाज एवं निषाद पार्टी ने किया भाजपा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का वंदन अभिनंदन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews