
एटा। सीएमओ कार्यालय में कार्यरत जिला स्वास्थ्य निरीक्षक प्रेमलता यादव के सेवानिवृत्त होने पर सीएमओ कार्यालय में 05-06-2026 शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे एवं सराहनीय सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रेमलता यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं दी। सहकर्मियों ने उन्हें स्मृति चिह्न आदि भेंटकर सम्मानित किया। विदाई समारोह के दौरान वातावरण भावुक हो गया। प्रेमलता यादव ने भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
असद अब्बास ब्यूरोचीफ एटा 9084067314



