अलीगढ़ की प्रथम महिला देहदानी राधा देवी मित्र की स्मृति में परिजनों ने की गौमाता की सेवा
अलीगढ़ प्रथम नेत्रदानी देहदानी महिला राधा देवी मित्र की पुण्यतिथि के अवसर पर मित्र परिवार के सदस्यों द्वारा नगला मसानी गौशाला पर गौ माता की सेवा की गई
देहदान कर्तव्य संस्था के सदस्य भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार देहदान कर्तव्य संस्था महानगर अलीगढ ही नहीं प्रदेश के अन्य शहरों में भी देहदान एवं नेत्रदान का कार्य कर रही है देहदान कर्तव्य संस्था के सहयोग से वर्ष 2020 में महानगर अलीगढ में पूज्य माताजी राधादेवी के गोलोक गमन होने पर नेत्रदान और देहदान का कार्य पूर्ण हुआ था विदित रहे राधादेवी को महानगर की प्रथम महिला देहदानी होने का गौरव प्राप्त है देहदानी राधादेवी जी के सभी परिजनों ने आज नगला मसानी स्थित गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा की । गौमाताओं के चरण छूकर आशीर्वाद लिया गरमागरम दलिया , गुड , चना, तिल और गुड की रेबड़ी, भूसी , चारे आदि से गौमाता का भोग लगाया इस अवसर पर वयोवृद्ध समाजसेवी राजाराम मित्र (संरक्षक) ने कहा कि ऐसे अवसरों पर गौमाता की सेवा करना बहुत ही पुण्य का कार्य है । गौशालाओं में दान देने के साथ साथ ऐसे अवसरों पर गौमाता की सेवा कार्य करना एक अलग ही अनुभूति प्रदान करने वाला कार्य होता है मेरा तो सभी से यही अनुरोध रहता है कि अपने घर के सभी कार्यक्रमों में सबसे पहले गौमाता का भोग ही समर्पित करने की भावना प्रत्येक जनमानस में रहनी चाहिए इस अवसर पर राजाराम मित्र, अटल वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, रतन वार्ष्णेय मित्र, विपिन राजाजी, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, रंजन वार्ष्णेय , अर्चना वी राजन , उमा वार्ष्णेय , सरिता वार्ष्णेय , ममता गुप्ता , वंदना वार्ष्णेय, दीपिका वार्ष्णेय, अंजना वार्ष्णेय, सक्षम वार्ष्णेय, जागृति वार्ष्णेय, प्रिया वार्ष्णेय, शुभांगी वार्ष्णेय, त्वमेव वी राजन, प्रांजुल वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे




