Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
जख्मी राही
राष्ट्रीय समाचार

एक उम्र के बाद

By HKSNEWS
January 3, 2026

एक उम्र के बाद
किसी से बंधने का
मोह नहीं रह जाता

खुद को आजाद
करने का विद्रोह
जरूर आ जाता है

सारी उम्र निकल जाती है
सबको खुशियां देने में
खुद को भूल कर उनके
लिए करने में
कितना त्याग किया
कोई नहीं देखता
कितनी रातें आंसुओं से
तकिया भीगा किसी को
महसूस नहीं होता

कितनी बार दर्द में कराहे
फिर भी चलते रहे बिना रुके

चलते चलते रास्ता
खत्म हो जाता है
लेकिन मंजिल नहीं मिल पाती

जिंदगी जैसे एक
भुलभुलैया हो जाती है
और मन भागने लगता है
सब छोड़ कर सब तोड़ कर

फिर शुरू हो जाती है
एक छोटी सी कोशिश
आज़ादी की

नन्हे नन्हे पैरो से
आगे बढ़ने का प्रयास
जारी रहता है तब तक
जब तक आपकी गति
धीमी से तीव्र नहीं हो जाती

लगाव , प्यार , समर्पण
जैसे शब्द धुंधले हो जाते है
और सबसे ऊपर आता है
आपका आत्मसम्मान

उस एक पल जब
आप सब छोड़ कर
आगे बढ़ते है तब
ले पाते है एक सांस
सुकून की

एक सांस विश्वास की
और एक सांस खुशी की

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
हनुमान गौतम उर्फ़ जख्मी राही
Previous

वो आएगा फिर लौट कर – हनुमान गौतम उर्फ़ जख्मी राही

अलीगढ़ की प्रथम महिला देहदानी राधा देवी मित्र की स्मृति में परिजनों ने की गौमाता की सेवा
Next

अलीगढ़ की प्रथम महिला देहदानी राधा देवी मित्र की स्मृति में परिजनों ने की गौमाता की सेवा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews