Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ’’प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति’’ ने की अलीगढ़, हाथरस एवं एटा की समीक्षा

By HKSNEWS
November 13, 2025

 

मा0 सभापति श्री अंगद कुमार सिंह के सभापतित्व में बैठक संपन्न

 

विकसित भारत के लक्ष्य में उत्तर प्रदेश की महती भूमिका, विद्युत विभाग का सहयोग अपेक्षित

 

विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाते हुए योजनाओं का करें सरलीकरण

 

मा0 सभापति ने जिले के लाइन लॉस के स्थान पर क्षेत्रवार लाइन लॉस की जानकारी मांगी

 

विद्यालयों, पंचायत भवनों, सामुदायिक शौचालयों, सहकारी समितियों, पेयजल योजनाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को किया जाए शत–प्रतिशत ऊर्जीकृत

अलीगढ़ 13 नवंबर 2025 : मा0 सभापति श्री अंगद कुमार सिंह के सभापतित्व में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ’’प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति’’ द्वारा कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद अलीगढ़, एटा एवं हाथरस के विद्युत कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मा0 सदस्य विधान परिषद डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, अनूप कुमार गुप्ता एवं विशेष आमंत्री परिषद सदस्य प्रो0 तारिक मंसूर द्वारा भी समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया गया।

मा0 सभापति श्री अंगद कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में उत्तर प्रदेश की महती भूमिका जिसमें विद्युत विभाग का अतुलनीय सहयोग अपेक्षित है। आज के तकनीकी युग में ऊर्जा के बिना कोई भी कार्य पूरा नहीं किया जा सकता है। ऐसे में विभाग को आगे आकर उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

मा0 सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में संचालित गुड गवर्नेंस में विगत वर्षों में विद्युत व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला है। विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाते हुए योजनाओं का सरलीकरण करें ताकि विभाग के प्रति जन-जन में विश्वास पैदा हो।

मा0 सदस्य डा0 मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समिति द्वारा 30 बिंदुओं पर लगातार 05 घंटे बैठक कर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा छोटे बच्चों की परवाह करते हुए विद्यालयों के ऊपर से विद्युत लाईनों को हटाने के लिए अलग से फण्ड जारी किया गया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, पंचायत भवनों एवं सामुदायिक शौचालयों को भी शत-प्रतिशत ऊर्जीकृत किया जा रहा है। उन्होंने विजीलेंस टीम को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने कार्यों से क्षेत्र में भय का वातावरण न बनाएं बल्कि उन्हें चाहिए  िकवह राजस्व बढ़े-चोरी घटे की तर्ज पर कार्य करते हुए आम जनमानस में सुझावात्मक एवं सुधारात्मक रवैया अपनाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

मा0 सदस्य प्रो0 तारिक मंसूर ने कहा कि विद्युत विभाग महत्वपूर्ण एवं आवश्यक सेवाओं में आता है, ऐसे में विभाग को चाहिए कि वह समंवय पूर्ण कार्य करते हुए कंज्यूमर फ्रेंडली रवैये को अपनाकर कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुॅचाएं।

समिति ने प्रदेश में विद्युत आपूर्ति, रखरखाव एवं प्रबंधन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सभापति ने कहा कि 1912 टोल-फ्री नंबर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं का भरोसा और संतोष बढ़े। विद्युत चोरी एवं कटिया कनेक्शन पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। समिति ने विद्यालयों, पंचायत भवनों, सामुदायिक शौचालयों, सहकारी समितियों, पेयजल योजनाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन की स्थिति की जानकारी ली और सभी संस्थानों से विद्युत कनेक्शन एवं बिल भुगतान का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से, विद्यालय परिसरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की शिफ्टिंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। समिति को अवगत कराया

Tags:

Tour NotesWebsite
Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

कासगंज में किसान यूनियन नेता की स्कॉर्पियो पर चला सीओ का डंडा अवैध हूटर और बोर्ड लगाने पर ₹20 हजार का चालान

Next

मण्डलायुक्त ने मण्डलीय पेंशन अदालत में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews