Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

एआईजी स्टाम्प कार्यालय का हुआ लोकार्पण

By HKSNEWS
November 13, 2025

 

जनता को मिला बेहतर सुविधा वाला नवीन भवन

 

सुदृढ़ीकरण एवं कायाकल्प की मिसाल बना स्टाम्प कार्यालय

–डीएम, संजीव रंजन

अलीगढ़ : प्रदेश के स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवींद्र जायसवाल ने बुधवार को लखनऊ से वर्चुअली अलीगढ़ कलक्ट्रैट स्थित एआईजी स्टाम्प कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने स्थानीय स्तर पर फीता काटकर एवं पट्टिका अनावरण करते हुए नवीन भवन को जनता को समर्पित किया।

          जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में यह कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर के भीतर स्थित था, जिसे अब कलक्ट्रेट मुख्य द्वार के समीप स्थानांतरित कर नए भवन में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवीन भवन के बन जाने से आमजन को और अधिक सुविधाजनक सेवाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने इस भवन को सुदृढ़ीकरण एवं कायाकल्प की मिसाल बताते हुए कहा कि नवीन भवन के आरंभ होने से जनसामान्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध होंगी।

          डीआईजी स्टाम्प एस.एस. यादव ने कहा कि इस नए कार्यालय से न केवल कार्यालयी व्यवस्थाओं में सुधार होगा, बल्कि आमजन को बैठने और कार्य निष्पादन के लिए बेहतर वातावरण भी प्राप्त होगा।

          एआईजी स्टाम्प बृजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जहां पूर्व में डूडा कार्यालय संचालित होता था, अब वहीं पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन/सहायक आयुक्त स्टाम्प कार्यालय कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश के पाँच जिलों में एआईजी एवं उपनिबंधक स्टाम्प भवनों का लोकार्पण मा0 मंत्री जी द्वारा एक साथ वर्चुअल माध्यम से किया गया है।

          लोकार्पण अवसर पर एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, एआईजी हाथरस के के यादव, एआईजी एटा मुकेश सागर, एआईजी कासगंज मसूद अहमद, जिले के सभी उपनिबन्धकगण, ईडीएम मनोज कुमार, एडी इंफॉर्मेशन संदीप कुमार सहित कलक्ट्रैट स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags:

Tour Notes
Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दुर्विजय सिंह शाक्य ने आयोजन के संबंध में की प्रेस वार्ता

Next

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा के नेतृत्व में निकली तिरंगा पदयात्रा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews