Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
शिक्षा एवं रोजगार

एटा महोत्सव में आज हरियाणवी नाइट रुचिका जांगीड़ के गीतों पर झूमेंगे लोग प्रशासन की कड़ी सुरक्षा

By HKSNEWS
January 17, 2026

असद अब्बास

ब्यूरोचीफ एटा

9084067314

एटा। जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी पांडाल में 17 जनवरी की रात को हरियाणवी नाइट कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें रूचिका जांगीड़ सहित अन्य कलाकार प्रतिभाग करेगें। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं।

 

प्रदर्शनी पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे कार्यक्रम पूरी सफलता के साथ सम्पन्न हो सके। कार्यक्रम आयोजन को लेकर शुक्रवार को एडीएम ने सीओ, पुलिस बल के साथ पांडाल पहुंचकर व्यवस्थाओं पर मंथन किया।

 

एडीएम और सीओ सिटी पहुंचे व्यवस्थाएं देखने

कार्यक्रम शुरू होने से पहले शुक्रवार को एडीएम ने सीओ सिटी राजेश कुमार, प्रदर्शनी प्रभारी निर्दोश सिंह सेंगर सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पांडाल का निरीक्षण किया। जिसके दौरान उन्होंने पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था रखने काे कहा। जिससे कार्यक्रम पूरे शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके।

 

एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांडाल में ए, बी, सी कैटागिरी के अनुसार पास एवं बैठने की व्यवस्था रखी

गई है।

 

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

बिजलीघर में शराब पार्टी का वीडियो हुआ वायरल

Next

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बडी सफलता, नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वाछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews