Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

किसानों के लिए ग्रीन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप का सफल आयोजन

By HKSNEWS
November 11, 2025

राहुल शर्मा 

जलवायु अनुकूल खेती की दिशा में अहम पहल

अलीगढ़ एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज़ (ADS) द्वारा गेट फाउंडेशन के सहयोग से तथा अलीगढ़ पोटैटो सीड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, अकबरपुर बड़ा गाँव के साथ मिलकर ग्रीन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नई कृषि तकनीकों से जोड़ना और उन्हें जलवायु अनुकूल खेती की ओर प्रेरित करना रहा वर्कशॉप में हाइड्रोजेल, फसल सुरक्षा ट्रैप जैसी तकनीकों के स्थानीय स्तर पर उपयोग तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपायों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी ADS के टीम लीड अमित कुमार ने उन्नत तकनीकों, बेहतर बाज़ार संपर्क और मूल्य संवर्धन से जुड़े पहलुओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने जलवायु अनुकूल बीजों के उपयोग के लाभों पर भी प्रकाश डाला जिला विकास प्रबंधक नितिन कुमार ने नाबार्ड की किसान हितैषी योजनाओं और FPO मॉडल के माध्यम से उपज को बेहतर मूल्य दिलाने पर चर्चा की।

ADS के लीड मोहम्मद फ़राज़ ने रसायन-मुक्त खेती के सामाजिक-आर्थिक फायदों पर जोर दिया वर्कशॉप में EF Polymer और Grow Indigo जैसी तकनीकी संस्थाओं ने अपनी नवीन तकनीकें प्रदर्शित कीं। कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष श्रीवास्तव, उद्यान विशेषज्ञ डॉ. सुधीर सारस्वत, फसल सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. अशरफ अली ख़ान तथा कृषि विभाग व FPO के प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए वर्कशॉप के प्रमुख उद्देश्य किसानों में नई तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना ग्रीन टेक्नोलॉजी पर क्षमता निर्माण

जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रदर्शन वैज्ञानिक ज्ञान का सीधा हस्तांतरण समापन पर अलीगढ़ पोटैटो सीड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक मनोज कुमार सारस्वत ने सभी किसानों, विशेषज्ञों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों को ज्ञान के साथ-साथ उन्नत पद्धतियों को अपनाने की प्रेरणा भी देते हैं

Tags:

Website
Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

मंगलायतन विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों इकाइयों ने किए कार्यक्रम अलीगढ़ मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-3 द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर कस्बा बेसवां में “पोषण पर आधारित नुक्कड़ नाटक” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में संतुलित आहार, स्वच्छता और पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम अत्यंत आवश्यक हैं। नाटक के जरिए महिलाओं, बच्चों और युवाओं को पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. उन्नति जादौन ने कहा कि “पोषण केवल भोजन तक सीमित नहीं, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में पहला कदम है। समन्वयक डा. पूनम रानी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होते हैं। इसी क्रम में एनएसएस इकाई-5 द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय था “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल”। विद्यार्थियों ने उनके जीवन, संघर्ष पर प्रेरक निबंध प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल सिंह ने किया। इसके अतिरिक्त उन्नत भारत अभियान एवं एनएसएस यूनिट-6 के संयुक्त तत्वावधान में “स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार” विषय पर ग्राम मोहकमपुर के प्राथमिक विद्यालय में व्याख्यान आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उन्नत भारत अभियान की समन्वयक प्रो. दीपशिखा सक्सेना ने महिलाओं को स्वास्थ्य एवं परिवार की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी भावना राज ने महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया

Next

बाराद्वारी शॉपिंग कांप्लेक्स में प्रीमियम पर दुकान लेने हेतु हटाये जाने वाली साइड की 32 दुकानों के मूल आवंटियों को दी जाएगी प्राथमिकता नगर आयुक्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews