Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
ग्रामीण युवाओं को स्वावलंबन की राह दिखा रहा है खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
उत्तर प्रदेश

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का एक दिवसीय जागरूकता शिविर संपन्न

By HKSNEWS
November 18, 2025

ग्रामीण युवाओं को स्वावलंबन की राह दिखा रहा है खादी ग्रामोद्योग बोर्ड

इगलास-गोंडा में ग्रामोद्योग योजनाओं पर जिला स्तरीय जागरूकता शिविर संपन्न

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जागरूकता शिविर में बढ़-चढ़कर की भागीदारी

अलीगढ़ 17 नवम्बर 2025 (सू0वि0): उ०प्र० खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और युवक-युवतियों एवं ज़ीरो पॉवर्टी लाइन के अंतर्गत चिन्हित पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील इगलास एवं विकास खण्ड गोंडा के ग्राम पीपली में किया गया।
जागरूकता शिविर का संचालन परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्रीमती संजीदा बेगम द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की सभी योजनाएँ अत्यंत लाभप्रद हैं और इनके माध्यम से युवा अपने ही गाँव में उद्योग स्थापित कर स्वयं के साथ अन्य ग्रामीणों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र से शहरों की ओर हो रहे पलायन को रोका जा सकता है।
उपस्थित युवाओं एवं आमजन के प्रश्नों के समाधान के लिए प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें उनकी जिज्ञासाओं का तत्काल निस्तारण किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से नए उद्योग लगाने पर बैंक लोन के साथ 25 से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। उत्पादन इकाइयों के लिए 20 लाख और सेवा इकाइयों के लिए 50 लाख तक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसी प्रकार से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में राज्य सरकार द्वारा नए उद्योग व व्यवसाय शुरू करने पर 5 से 15 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी और युवाओं, महिलाओं व विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त लाभ भी प्रदान किए जाते हैं।
जागरूकता शिविर में ग्राम पीपली के बीडीसी चौधरी नितिन बजरंगी, ग्राम प्रधान सुखदेव चौधरी और शहरीमदनगढ़ी के ग्राम प्रधान यशवीर सिंह ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामोद्योग योजनाएँ ग्रामीण युवाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम हैं। अधिक से अधिक युवाओं को इन योजनाओं का लाभ लेकर उद्योग स्थापित करने चाहिए।
इग्नू क्षेत्रीय निदेशक डा. अजय वर्धन आचार्य ने खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं के साथ-साथ इग्नू द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक पाठ्यक्रमों एवं प्रशिक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इन कार्यक्रमों के माध्यम से कौशल विकास कर योजनाओं का बेहतर लाभ उठा सकते हैं। जागरूकता शिविर में सन्तोष कुमार शर्मा, प्रधान सहायक सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। जागरूकता शिविर के अंत में श्रीमती संजीदा बेगम द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपस्थित आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

हैबतपुर फ़गोई में दो गली का निर्माण ना ग्रामीण परेशान

निरीक्षण करते हुए महापौर व नगर आयुक्त 
Next

एक्सप्रेस वे की तर्ज़ पर बनेगा 4 लेन नोरंगबाद पुल से बुनेर कट की सड़क-आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस होगी सड़क

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews