
एटा ! जनपद में आगामी गंगा दशहरा, ईद-उल-जुहा (बकरीद) एवं मोहर्रम पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि व्यवस्था के अनुरूप सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली शांति समिति की बैठक की तिथि में संशोधन किया गया है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह बैठक दिनांक 22 मई 2026 (शुक्रवार) को आयोजित होनी थी, किन्तु अपरिहार्य कारणोंवश अब उक्त बैठक दिनांक 23 मई 2026 (शनिवार) को सायं 05:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जनपद में दिनांक 25 मई 2026 को गंगा दशहरा, 27/28 मई 2026 को ईद-उल-जुहा (बकरीद) तथा 26 जून 2026 को मोहर्रम का पर्व मनाया जाएगा। इन आयोजनों के दृष्टिगत जनपद की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
बैठक में शांति समिति के सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु एवं पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहकर पर्वों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक सुझाव एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा करेंगे।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने संबंधित सभी अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
असद अब्बास
ब्यूरोचीफ़ एटा
9084067314



