Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास

डॉ. मोहम्मद साकिब यूपी स्टेट ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी की साइंटिफिक कमेटी के लिए निर्वाचित

By HKSNEWS
November 11, 2025

राहुल शर्मा 

 

अलीगढ़, 11 नवम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी के फैक्लटी डॉ. मोहम्मद साकबि उत्तर प्रदेश स्टेट ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी (यूपीएसओएस) की साइंटिफिक कमेटी के लिए निर्वाचित हुए हैं। यह चुनाव हाल में संस्था के गोरखपुर में आयोजित वार्षिक सम्मेलन के दौरान हुआ एएमयू के इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी शिक्षक को इस प्रतिष्ठित समिति का सदस्य चुना गया है। यह समिति प्रदेश के 2200 से अधिक नेत्र चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करती है। डॉ. साकिब तीन वर्ष की अवधि के लिए इस समिति में सदस्य के रूप में सेवाएँ देंगे उनका चयन न केवल अकादमिक और वैज्ञानिक सहयोग को सुदृढ़ करेगा, बल्कि कौशल विकास पहलों को भी प्रोत्साहित करेगा और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर एएमयू की उपस्थिति को सशक्त बनाएगा संस्थान के निदेशक प्रो. एके अमितावा ने इस उपलब्धि को “गौरव का क्षण” बताया, जिससे नेत्र-चिकित्सा के क्षेत्र में अकादमिक सहयोग और सहभागिता को और बल मिलेगा। प्रसिद्ध कॉर्नियल सर्जन प्रो. हरमिंदर दुआ ने डॉ. साकिब को बधाई दी, वहीं अलीगढ़ के नेत्र विशेषज्ञों और देशभर में फैले एएमयू के पूर्व विद्यार्थियों ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की इस सम्मान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. साकिब ने कहा कि उनका उद्देश्य “संस्थान की अकादमिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिक आदान-प्रदान, सहयोगी विकास और व्यावसायिक कौशल उन्नयन के माध्यम से बढ़ाना है

Tags:

Website
Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
Previous

आईआईटी बॉम्बे के फॉसी जीआईएस प्रोजेक्ट (एनएमईआईसीटी) के अंतर्गत एएमयू को “ओपन सोर्स जियोस्पेशियल नॉलेज पार्टनर” के रूप में मान्यता प्रदान

Next

श्री शिवपुराण कथा महोत्सव में आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी जी को सम्मानित करते कथा व्यास राधे तन्नू जी महाराज सिद्धपीठ श्री भैरव बाबा मंदिर नगला मसानी लक्ष्मणपुरम 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews