Skip to content
HKSNEWS
HKSNEWS
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
  • अलीगढ समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • एटा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • योग एवं सेहत
  • मोटिवेशन एवं आत्मविश्वास
दिव्यांग जनों ने विश्व दिव्यांगजन का दिवस का बहिष्कार करते हुए किया प्रदर्शन
अलीगढ समाचार

दिव्यांग जनों ने विश्व दिव्यांगजन का दिवस का बहिष्कार करते हुए किया प्रदर्शन

By HKSNEWS
December 3, 2025

आज दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर पर सैकड़ो की तादात में एकत्रित होकर दिव्यांग जनों ने विश्व दिव्यांगजन का दिवस का बहिष्कार करते हुए उग्र प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के दिव्यांग मंत्री नरेंद्र कश्यप का पुतला दहन किया इस पर संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह ने दिव्यांग जनों को संबोधित करते हुए कहा जब तक उन्हें समानता का अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक विश्व दिव्यांग दिवस मनाना सिर्फ एक दिखावा होगा। सरकार को दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी सुरक्षा के लिए काम करना होगा, ताकि वे समाज में सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जी सकें। श्री सिंह ने कहा महिलाओं और एससी एसटी की तर्ज दिव्यांगों को सामाजिक एवं कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाए , वास्तव में समानता का अधिकार देना ही सही मायने में विश्व दिव्यांग दिवस मनाना होगा। दिव्यांगों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञ जिला अधिकारी को देते हुए अपने ज्ञापन में कहा दिव्यांग अधिकार अधिनियम केवल म्यूजियम में रखा हुआ एक सामान हैं जिसे जमीनी स्तर पर अमली जामा पहनाया जाना अति आवश्यक है। ज् दिव्यांग जनों ने ज्ञापन में यह भी मांग की है संपूर्ण भारतवर्ष में दिव्यांग जनों को एक समान पेंशन योजना लागू की जाए जिससे कि वह सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें और समाज में सम्मान और आत्मनिर्भर निर्भरता के अपना जीवन जी सकें।। इस अवसर पर अनुराग शर्मा रवि चौहान अरविंद राजेश शर्मा अमित कुमार गुरमीत मनोज कुमार बबलू अब्बासी लोकेश कुमार रमेश चंद्र सौदान सिंह अजीत अनीशा जी पुष्पेंद्र गौतम हारून राजेश शर्मा सुरेश कुमार किशन सैनी मोहम्मद आबिद मुस्तकीम शाहिद अली अजीज साबिर पप्पू भाई बुरे खान दिलशाद बंटी सुनीता देवी कन्हैयालाल सीमा देवी आस मोहम्मद राजू विमलेश संजय कुमार बजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।।

Author

HKSNEWS

Follow Me
Other Articles
भक्तमाल कथा के उद्घाटन पर भव्य कलश यात्रा, भक्तों ने राधे-राधे भजनों पर थिरकते हुए गौशाला पहुंचे
Previous

भक्तमाल कथा के उद्घाटन पर भव्य कलश यात्रा, भक्तों ने राधे-राधे भजनों पर थिरकते हुए गौशाला पहुंचे

हनुमान गौतम उर्फ़ जख्मी राही
Next

हनुमान गौतम उर्फ जख्मी राही की कलम से… तन्हाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright@ Hksnews